{"_id":"5a77ee064f1c1b1d368b8ad9","slug":"kasganj-fire-broke-out-in-ganjdundwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गंजडुंडवारा में धर्मस्थल में लगाई आग, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गंजडुंडवारा में धर्मस्थल में लगाई आग, दो सिपाही निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
डीएम पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज, अमांपुर के बाद अब गंजडुंडवारा की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई। अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में आगजनी कर दी जिससे कस्बे का माहौल खराब हो गया। इस घटना पर लोगों ने आक्रोश जताया। डीएम, एसपी ने कस्बे में पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है। कस्बे में सुरक्षा बढ़ाते हुए आरएएफ और पीएसी को तैनात किया है। लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने कोबरा मोबाइल टीम के दो सिपाही निलंबित कर दिए। कुछ इलाकों में बाजार बंद रहे।
गौरतलब है कि मिश्रित आबादी के मैन बाजार सब्जी मंडी आबाजी मोहल्ला में रविवार की रात को एक धार्मिक स्थल के दरवाजे में आग लगा दी गई। इसकी जानकारी सुबह 4:30 बजे पेश इमाम मोहम्मद अजमल को हुई। उन्होंने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते आगजनी की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। घटना को लेकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर जिलाधिकारी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव भी घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एसपी और डीएम ने आरोपियों पर रासुका लगाने की बात कही।
इस पर लोगों ने अधिकारियों को शांति का भरोसा दिया। कस्बे के चौक सट्टी, एटा रोड, सब्जी मंडी टीन बाजार आदि इलाके बंद रहे। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च करते हुए बाजार खोलने की अपील की।

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि अराजकतत्व लगातार जिले की फिजा को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। कस्बे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शांति की स्थिति है।
पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही अराजकतत्वों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि कोबरा मोबाइल के दो सिपाहियों की लापरवाही सामने आने पर निलंबित कर दिया है। कस्बे में पूरी तरह शांति है और आरएएफ और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।