{"_id":"637e58bb53686b59e12b5dc9","slug":"kasganj-election-symbol-declared-for-body-elections-agra-news-agr5544627106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : निकाय चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : निकाय चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह घोषित
विज्ञापन
कासगंज। निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह घोषित कर दिए हैं। निकायों के निर्दलीय अध्यक्ष के लिए 39 एवं सभासद के लिए 42 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। वहीं पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के लिए 179 चिन्हों की सूची आई है। जबकि मान्यता प्राप्त दल अपने संबल पर चुनाव लड़ेंगे।
निकाय चुनाव दिसंबर में प्रस्तावित हैं। चुनाव संबंधी तैयारियों को तेजी से निपटाया जा रहा है। आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह की तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। मान्यता प्राप्त 18 राजनीति दल अपने चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के लिए 179 चिन्हों की सूची निर्धारित की गई है।
वहीं नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 39 चिन्हों में से चिन्ह छांटने का मौका मिलेगा। वहीं सभासद प्रत्याशी 42 चिन्हों में से अपने लिए चिन्ह चिन्हित कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह हैं मान्यता प्राप्त राजनीति दल
भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, जनतादल यूनाइटेड, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (लिवरेशन), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), समता पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल सेक्यूलर, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसिलमीन, आम आदमी पार्टी, इंडियन मुस्लिम लीग।
निर्दलीय सभासद इनमें से चुनेंगे चिन्ह
अनाज ओसता किसान, ओखली, आम, इमली, खजूर का पेड़, उगता सूरज, खड़ांऊ, कलम दवात, कार, गमला, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, घंटी, चश्मा, छाता, झोंपड़ी, तोप, मुकुट, डमरू, ढोलक, नाव, धान का पौधा, ड्रम, त्रिशूल, ताला चाबी, तराजू, तरकश, केला, कुल्हाड़ी, पत्तियां, पेपर वेट, पुल, बिजली का बल्ब, कुर्सी, बैलगाड़ी, पेंसिल, फावड़ा, पेचकस, भुट्टा, मोटर साइकिल, बंदूक चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।
निर्दलीय अध्यक्ष इनमें से चुनेंगे चिन्ह
शटल, अलाव और आदमी, अनार, पानी का नल, कंघा, ऊन का गोला, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केला का पेड़, चिड़िया का घोंसला, गदा, जीप, पहिया, टेबिल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल, भगौना, स्कूल बैग, पानी की बोतल, रेल का इंजन, हल, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का-लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सुराही, सरिता, सैनिक, शंख, तलवार रिक्शा, लट्टू, वायुयान एवं वृक्ष चुनाव चिन्ह निर्धारित किए हैं।
निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए चिन्ह निर्धारित कर दिए हैं। मान्यता प्राप्त दल के अलावा गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत एवं निर्दलीय प्रत्याशी निर्धारित चुनाव चिन्हों में से अपने लिए चिन्ह का चयन कर सकेंगे।
-श्रवण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी