{"_id":"604d06a68ebc3ec39c36c77d","slug":"kasganj-devotees-dip-faith-in-haripadi-on-shani-shastri-amavasya-kasganj-news-agr4845185194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई हरिपदी में आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई हरिपदी में आस्था की डुबकी
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। शनिश्चरी अमावस्या पर्व के अवसर पर कछला गंगा घाट व हरिपदी के घाटों पर सुबह से आस्था व श्रद्धा का नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने हरिपदी में स्नान किया। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने घाटों पर बने मंदिरों पर देव दर्शन कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं जरूरतमंदों एवं साधु संतों को दान दिया।
गंगा स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही हरिपदी किनारे अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए मुंडन संस्कार कराकर तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। पुरोहितों को दक्षिणा, वस्त्र, अनाज आदि दान देने के बाद गंगा के पवित्र जल में सपरिवार स्नान किया। वहीं कछला गंगा घाट एवं लहरा गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हरिपदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाकर मार्ग में मिले साधु व निर्धनों को वस्त्र व खाने पीने का सामान दान किया। परिक्रमा मार्ग में स्थित मंदिरों सोमेश्वर, वराह मंदिर, बालाजी दरबार, रघुनाथजी, द्वारिकाधीश, योगेश्वर, सिद्ध हनुमान, अन्नपूर्णा माता, पंचमहाशक्ति, बटुकनाथ, भूतेश्वर,सिद्ध विनायक, मानस मंदिर, जगन्नाथजी, श्याम वराह, भादवा माता आदि मंदिरों में दर्शन कर प्रभु से अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा।
शनि मंदिर पर किया शनि चालीसा का पाठ
शनिश्चरी अमावस्या पर हरपदीय मंदिर में गंगा स्नान कर श्रद्धालु शनिदेव मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शनि देव प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शनि चालीसा का पाठ कर शनि देव की आरती उतारी और प्रार्थना की।