{"_id":"61d579ad9dc444762f01771c","slug":"kasganj-corona-virus-infection-today-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: दिल्ली से आई युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, जिले में बढ़ने लगे संक्रमण के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: दिल्ली से आई युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, जिले में बढ़ने लगे संक्रमण के मामले
Wed, 05 Jan 2022 06:22 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:22 PM IST
सार
कोरोना संक्रमित निकले युवक के परिजनों सहित 21 के लिए आरटीपीसीआर सैंपल
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली से आई एक युवती एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित निकली है। इससे इस साल संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। विभाग ने युवती को होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोरहा निवासी युवती की एंटीजन से कोरोना की जांच की। वह संक्रमित निकली। युवती के संक्रमित निकलने पर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। बताया गया कि युवती कुुछ दिन पहले दिल्ली से अपने घर वापस आई थी। दिल्ली में वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थी। जानकारी मिलने के बाद उसने एहतियातन अपनी जांच कराई। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसके कोरोना संक्रमित निकलने की जानकारी मिलते ही गांव में खलबली मच गई। सीएमओ अनिल कुमार ने बताया कि अब युवती के परिजन और उसके संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी। युवती की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, इसलिए लोग पूरी सावधानी बरतें। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
युवक के परिजनों की जांच हुई
कासगंज में कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में निकले दो कोरोना संक्रमितों में से जिले के युवक के परिजनों सहित 21 लोगों की जांच की गई। विभाग ने इन लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए हैं। वहीं संक्रमित युवक में वैरिएंट का पता लगाने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम सोरों के टिंबरपुर पहुंची। टीम ने संक्रमित निकले युवक के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री की जानकारी ली। टीम ने युवक के परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के संपर्क के लोगों के भी सैंपल लिए, जिससे उनकी आरटीपीसीआर की जांच कराकर संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके। इस समय ओमिक्रॉन वैरिंएट के खतरा सबसे अधिक है। जिसके चलते विभाग की टीम ने युवक के जीनोम सीक्वेसिंग के लिए सैंपल लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव में पहुंचते ही खलबली मच गई। सोरों स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. हरीश कुमार ने बताया कि युवक के संपर्क में आने वाले परिजनों और आसपास के लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। युवक की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी सैंपल लिया गया है, जिसे प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को मिले थे दो मामले
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में इस दो मामले सामने आए थे। इनमें से एक व्यक्ति कानपुर का रहने वाला है। वह किसी कार्य से जनपद में आया था। टीम ने उसकी आरटीपीसीआर जांच की थी। इसके अलावा सोरों के टिंबरपुर का एक युवक आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित निकला है। कानपुर से आया व्यक्ति अपने घर वापस लौट चुका है। जबकि टिंबरपुर में निकले कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट करा दिया है।