{"_id":"612087ad0cefd178eb02cefd","slug":"kasganj-cop-insas-rifle-loot-case-police-ger-some-clue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज राइफल लूट मामला: कटरी में बदमाशों की तलाश, पुलिस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज राइफल लूट मामला: कटरी में बदमाशों की तलाश, पुलिस को मिले अहम सुराग
Sat, 21 Aug 2021 10:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:27 AM IST
सार
बुधवार की रात को कार सवार लुटेरों ने अमेजन कंपनी के वेअर हाउस कासगंज-सोरों रोड पर शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों के इस प्रयास को कोबरा मोबाइल के गश्ती पुलिस के आरक्षियों ने विफल कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी कासगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में बुधवार की रात को कासगंज सोरों मार्ग पर सिपाही से राइफल लूटने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हासिल हुए हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस की छह टीमें लुटेरों की सुरागकसी में लगी हुई हैं। सुराग मिलने के बाद अब लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शीघ्र ही लुटेरों की गिरफ्तारी होने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार की रात को कार सवार लुटेरों ने अमेजन कंपनी के वेअर हाउस कासगंज-सोरों रोड पर शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों के इस प्रयास को कोबरा मोबाइल के गश्ती पुलिस के आरक्षियों ने विफल कर दिया। आरक्षियों ने कार सवार लुटेरों को दबोचने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों के हमलावर हो जाने से पुलिस आरक्षी लुटेरे को दबोचने में कामयाब नहीं हो सकी। इस दौरान हमले का विरोध कर लुटेरों को दबोचने की कोशिश करते समय लुटेरे आरक्षी की इंसास राइफल लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। घटना के बाद से एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने छह पुलिस टीमों को लुटेरों को दबोचने के लिए गठित करके सक्रिय किया। पुलिस की दबिशें नोएडा, दिल्ली, बरेली सहित कई इलाकों में गुरुवार को ही गईं थीं। पुलिस टीमों को इन लुटेरों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। बताया गया कि लुटेरों का पूरा गिरोह है। जो इसी तरह के ऑनलाइन वेअर हासों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
राइफल लूट के मामले में लुटेरों के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सुराग के आधार पर काम कर रही है। सभी टीमें सक्रिय हैं और लुटेरों को दबोचने की कोशिश में हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी में सफलता मिलेगी और मामले का खुलासा होगा। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर फरार हुए लुटेरों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। भले ही पुलिस ठोस सबूत मिलने के दावे कर रही हो, लेकिन अभी तक सफलता की ओर कदम नहीं पहुंच पाए हैं। इधर पुलिस की टीमें कटरी में कांबिंग कर रही हैं। दूसरे जिलों से लेकर गैर राज्यों तक पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हुई हैं।
कासगंज राइफल लूट मामला: एसपी की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली, दो सिपाही निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
कासगंज राइफल लूट मामला: एसपी की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली, दो सिपाही निलंबित, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर