फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj bus stand will be named after Maharana Pratap

Agra News: महाराणा प्रताप के नाम पर होगा कासगंज बस स्टैंड

Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kasganj bus stand will be named after Maharana Pratap
कासगंज। राजकीय बस स्टैंड कासगंज और सोरोंजी दोनों का नाम परिवर्तन किया जाएगा। कासगंज बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप के ना पर और सोरोंजी के बस स्टैंड का नाम रानी अवंतीबाई के नाम पर किए जाने का सुझाव डीएम द्वारा गठित त्रिस्तरीय समिति ने सुझाया है। डिपो से प्रस्ताव परिवहन निगम के मुख्यालय भेजा है।अमृत महोत्सव के तहत नगर के बस स्टैंड के नाम बदलकर महापुरुषों के नाम पर किए जाने के लिए परिवहन निगम ने सुझाव मांगे थे। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित समिति ने मंथन कर कासगंज बस स्टैंड के लिए महाराणा प्रताप और सोरोंजी बस स्टैंड के लिए रानी अवंतीबाई के नाम सुझाया। समिति में जिला सूचना अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, उप संभागीय परिवहन अधिकारी शामिल रहे। प्रस्ताव को अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय भेज दिया गया है। जहां से सहमति के बाद दोनों ही बस स्टैंड के नाम परिवर्तित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed