फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj assembly, bjp two spa one

जिले में कासगंज, अमांपुर की सीट भाजपा ने जीती

Fri, 11 Mar 2022 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
kasganj assembly, bjp two spa one
कासगंज। जिले की तीन विधान सभा सीटों में से दो सीटों कासगंज एवं अमांपुर पर जीत हासिल कर कब्जा बरकरार रखा है। जबकि भाजपा को पटियाली सीट का नुकसान हुआ है। पटियाली की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। वहीं रिर्टनिंग आफीसरों ने तीनों विधान सभा क्षेत्रों पर विजेता प्रत्याशियों को विधायक निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

सदर कासगंज विधान सभा सीट पर भाजपा के विधायक देवेंद्र राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराकर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराया है। भाजपा के देवेंद्र राजपूत को 123099 मत मिले जबकि मानपाल सिंह को 76485 मत मिले। इस तरह 49614 मतों के अंतर से भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा। यहां बसपा के मोहम्मद आरिफ को 22936 मत मिले जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप पांडेय को 5951 मिले।
विज्ञापन

अमांपुर विधान सभा में पहलीबार चुनाव मैदान में उतरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्यभान शाक्य को हराया। हरिओम वर्मा को 95973 मत मिले जबकि उनके सपा प्रत्याशी सत्यभान शाक्य को 52700 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 43273 मतों के अंतर से जीते। यहां बसपा प्रत्याशी सुभाष शाक्य को 35227 मत मिले, जबकि कांग्रेस की दिव्या शर्मा को 1337 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली विधान सभा सीट पर हुए कांटे के संघर्ष में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ममतेश शाक्य को हराया। सपा प्रत्याशी नादिरा को 91438 मत मिले। ममतेश शाक्य को 87436 मत मिले। इस तरह नादिरा कड़े मुकाबले के बीच 4002 मतों के अंतर से जीतीं। यहां बसपा प्रत्याशी नीरज किशोर मिश्रा को 30459 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी इमरान अली को 1243 मत मिले। सभी विधान सभा क्षेत्रों रिर्टनिंग आफीसरों ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed