{"_id":"68e950a1d368a9bdbb001572","slug":"kasganj-achhnera-passenger-train-will-remain-cancelled-on-october-15-kasganj-news-c-175-1-agr1054-138165-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 15 अक्तूबर को निरस्त रहेगी कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 15 अक्तूबर को निरस्त रहेगी कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर रति का नगला रेलवे स्टेशन पर 15 अक्तूबर को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। कार्य के चलते कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने निरस्त किया है। वहीं दो ट्रेनों के समय को नियंत्रित करके चलाया जाएगा। रति का नगला रेलवे स्टेशन पर 15 अक्तूबर को पटरियों और सिग्नल प्रणाली से संबंधित तकनीकी सुधार कार्य किया जाएगा। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इंजीनियरिंग विभाग ब्लॉक लेकर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एनआई कार्य कराया जाएगा। इसी के चलते 15 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 55331-32 कासगंज-अछनेरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया है।
लालकुआं से झांसी की ओर जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04182 को कासगंज से सिकंदरा राव के मध्य तक 55 मिनट नियंत्रित किया है। वहीं ट्रेन संख्या 55337 कासगंज-भरतपुर को सिकंदराराव के मध्य 30 मिनट तक नियंत्रित करके चलाई जाएगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेलमंडल के पब्लिसिटी इंस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि रति का नगला स्टेशन पर एनआई का कार्य 15 अक्तूबर को किया जाएगा। इसी के चलते एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।