फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karwa chauth chemical henna harmful for skin

करवा चौथ: हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले सावधान, खूबसूरत त्वचा को हो सकता है नुकसान

Fri, 26 Oct 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 26 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth chemical henna harmful for skin
फाइल फोटो
करवाचौथ पर खूबसूरत दिखने की चाहत आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। बाजार में धड़ल्ले से केमिकल युक्त मेहंदी बेची जा रही है, जो त्वचा के साथ-साथ आपको बीमार कर सकती है। इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

  
करवाचौथ पर मेहंदी की मनमोहक डिजाइन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। महिलाएं मेहंदी की कोन की खरीद करती हैं, लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता कि ये मेहंदी उनके खूबसूरत हाथों को जख्म दे सकते हैं। 
विज्ञापन


करवाचौथ पर बाजारों में हर ओर मेहंदी की बिक्री की जा रही है। छोटी-छोटी दुकानों के अलावा सड़क किनारे रखकर भी मेहंदी की बिक्री की जा रही है। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में इस मेहंदी में कैमिकल मिलाए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी में खतरनाक केमिकल

मेहंदी में प्रमुख रूप से गाढ़ा रंग देने के लिए केमिकल मिलाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए हानिकारक हैं, लेकिन हम आसानी से इनकी पहचान नहीं कर पाते हैं। जब तक हमें इसका असर पता चलता है, तब तक देर हो चुकी होती है। 

इसलिए पैक्ड मेहंदी का ही प्रयोग बेहतर होगा। इसमें भी देख लें कि कहीं इसमें लैड के कैमिकल या फिर अमोनिया आदि तो नहीं है। अगर इसमें इन दोनों में से कोई भी चीज मौजूद है तो उस मेहंदी से परहेज करें।  

ये होते हैं लक्षण  
-त्वचा में खुजली होना।  
-अचानक फफोले पड़ जाना।  
-त्वचा का अत्यधिक शुष्क होना।  
-त्वचा में जलन होना।  
-फुंसी व दाने निकल आना।  
 
मैनपुरी जिला अस्पताल के डॉ. गौरांग गुप्ता ने बताया कि कैमिकल युक्त मेहंदी से बचना चाहिए। अगर मेहंदी लगाने के बाद जलन, खुजली, फफोले या अन्य कोई परेशानी होती है तो उसे ठंडे पानी से साफ कर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed