फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kartikeya from Agra showcased his talent at the School Premier League.

Agra News: स्कूल प्रीमियर लीग आगरा के कार्तिकेय ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 29 Jun 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kartikeya from Agra showcased his talent at the School Premier League.
आगरा। शहर के युवा क्रिकेटर कार्तिकेय वार्ष्णेय ने स्कूल प्रीमियर लीग सीजन-1 के क्वालीफायर-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम यूपी ब्लॉस्टर को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दयालबाग के कार्तिकेय ने दबाव के समय नाबाद पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और टीम को 9 रन की रोमांचक जीत दिलाई।
विज्ञापन

कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड, रामनगर (उत्तराखंड) में खेले गए मुकाबले में यूपी ब्लॉस्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से सार्थक चेची ने 34 गेंदों पर 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कार्तिकेय वार्ष्णेय ने अंत तक टिककर खेलते हुए 17 गेंदों में 28 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स जूनियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। कार्तिकेय ने गेंद से भी प्रभाव छोड़ा। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर आबीर सक्सेना का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने मयंक चौधरी का शानदार कैच भी लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed