फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kartik Purnima: Flood of faith gathered on the Ganges Ghats

कार्तिक पूर्णिमा : गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 19 Nov 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Flood of faith gathered on the Ganges Ghats
कासगंज के कादरगंज गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करते श्रद्वालु । - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। गंगा नदी के घाट हर-हर गंगे के स्वर से गूंज उठे। मेला ककोड़ा में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। कादरगंज घाट के अलावा सोरों हरि की पौड़ी, लहरा और कछला गंगाघाट पर भी आस्था का सैलाब उमड़ा। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। देव दर्शन किया। ककोड़ा मेला में पहुंचे लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध मेला ककोड़ा में पहुंचे लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मेला ककोड़ा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन कराया। बता दें कि कोरोना काल के चलते ककोड़ा मेला कादरगंज में दो वर्ष बाद लगा है। ऐसे में मेले को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। लहरा, कछला, सोरोंजी में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगास्नान कर पूजा अर्चना करते हुए मां गंगा से सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

तैनात रही पीएसी की फ्लड यूनिट
गंगा घाटों पर पीएसी की फ्लड यूनिट एवं निजी गोताखोर तैनात रहे। कादरगंज घाट पर ककोड़ा मेला के चलते हजारों श्रद्धालु उमड़े। यहां पानी की गहराई ज्यादा है। इसलिए यह निगरानी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत ने बनाए अस्थायी बाथरूम
मेला प्रशासन की ओर से कादरगंज घाट किनारे अस्थायी घाट बनाए गए। हजारों महिलाओं की भीड़ अधिक होने के कारण यह बाथरूम अपर्याप्त रहे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed