फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karthik Sharma Sold to CSK for 14.20 Crore From Streets of Agra to IPL Glory story

Karthik Sharma: खेल के जुनून से 14.20 करोड़ तक...दादाजी की डांट, चाची की दुआ और कार्तिक का सपना

Thu, 18 Dec 2025 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 01:05 PM IST
सार

क्रिकेट के प्रति जुनून अगर बचपन से रग-रग में हो तो रास्ते खुद बनते चले जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदे गए कार्तिक शर्मा की कहानी कुछ ऐसी ही है। जिसमें डांट- पिटाई है तो चिंता और आज गर्व से भरी खुशी भी। 

विज्ञापन
Karthik Sharma Sold to CSK for 14.20 Crore From Streets of Agra to IPL Glory story
कार्तिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार्तिक के दादा कैलाश शर्मा बचपन के दिन याद करते हुए बताते हैं कि कार्तिक खेल में इतना डूबा रहता था कि उसे खाना खाने तक का होश नहीं रहता था। स्कूल से लौटते ही वह सीधा मैदान की ओर भाग जाता था। कई बार शाम हो जाती थी और घरवाले उसके लौटने और खाने का इंतजार करते रहते थे।
विज्ञापन


बताया कि उस समय उन्होंने कई बार कार्तिक को डांटा और पिटाई भी की, लेकिन आज जब उसे इस मुकाम पर देखते हैं तो दिल खुशी से भर जाता है। कैलाश शर्मा बताते हैं कि उस दौर में उन्हें सबसे ज्यादा चिंता इस बात की रहती थी कि कार्तिक किसी सरकारी नौकरी की ओर जाए। उन्हें लगता था कि खेलकूद में भविष्य सुरक्षित नहीं है, लेकिन कार्तिक ने अपने जुनून और मेहनत से सारी सोच बदल दी।
विज्ञापन


उधर, कार्तिक की चाची शिवानी शर्मा कहती हैं कि कार्तिक घर का सबसे बड़ा बेटा था। इसलिए पूरे परिवार की जिम्मेदारी और चिंता उसी से जुड़ी रहती थी। शिवानी शर्मा बताती हैं कि कार्तिक को क्रिकेट बेहद पसंद है और महेंद्र सिंह धोनी उसके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। अब उन्हें इस बात की खास खुशी है कि कार्तिक धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेगा। वे चाहती हैं कि कार्तिक शहर के बच्चों के लिए प्रेरणा बने ताकि आगरा के और बच्चे भी क्रिकेट में आगे बढ़ें। ऑक्शन का वह पल परिवार कभी नहीं भूल सकता। शिवानी शर्मा याद करती हैं कि पूरा परिवार और मोहल्ले के लोग टीवी के सामने बैठे थे। जैसे ही कार्तिक 14 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके, सभी खुशी से झूम उठे। घर में तालियां गूंजीं, आंखें नम हो गईं। कार्तिक खुद भी इतना भावुक हो गया कि अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक के चाचा महेश शर्मा, जो आगरा में ही अपनी दुकान चलाते हैं। उन्हों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कहा कि कार्तिक ने पूरे परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। क्रिकेट के मैदान से आईपीएल के मंच तक पहुंचा कार्तिक अब सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि आगरा के हजारों सपनों की पहचान बन चुका है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed