फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karhal SDO suspended for drinking beer in official vehicle

Agra News: सरकारी गाड़ी में बीयर पीने वाले करहल के एसडीओ निलंबित

Fri, 29 Aug 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Karhal SDO suspended for drinking beer in official vehicle
मैनपुरी। विद्युत निगम के करहल उपखंड के एसडीओ सुखबीर सिंह को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बुधवार देर रात निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुखबीर के एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें वह सरकारी गाड़ी में बैठकर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। निलंबन के साथ ही सुखबीर सिंह को बांदा क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है। उनके निलंबन के बाद से करहल एसडीओ का पद अब खाली हो गया है। वायरल वीडियो में एसडीओ सुखबीर सरकारी गाड़ी के अंदर पीछे की सीट पर बैठकर बीयर पीते हुए दिख रहे थे। उनके साथ गाड़ी में कुछ अन्य लोग भी थे मगर उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। इस दौरान सुखबीर कुछ आपत्तिजनक बातें भी कर रहे थे। मंगलवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन बताते हुए अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उधर, मामले की शिकायत सोशल मीडिया के जरिए उर्जा मंत्री से भी की गई थी। मैनपुरी के अधिशासी अभियंता द्वारा प्रेषित रिपोर्ट और मंत्री के आदेश पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की ओर से सुखबीर को निलंबित किया गया है। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि जल्द ही करहल में नए एसडीओ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed