फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kargil War Vijay Diwas Tribute To Martyr Layak Singh

#CourageInKargil: कारगिल शहीद की पूजा कर परिजन बोले, शहादत पर है गर्व

Mon, 27 Jul 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 12:33 AM IST
सार

भाजपाई बोले बलिदानी माटी के शौर्य पर है गर्व

विज्ञापन
Kargil War Vijay Diwas Tribute To Martyr Layak Singh
शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते भाजपाई, माल्यापर्ण करते युवा और प्रतिमा पर मौजूद परिवार (क्रमशः बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल विजय दिवस पर शहीद लायक सिंह के छोटे भाई सतेंद्र सिंह की पत्नी रजनी ने स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी पूजा की। भोग लगाया। आरती उतारी। इसके बाद पूरे परिवार ने गर्व और गौरव के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन


इस दौरान शहीद के भाई सतेंद्र सिंह, रजनी, भतीजी प्रगति, आकृति, भतीजे अनुराग, सचिन आदि सभी ने कहा कि कारगिल शहीद के परिवार का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व और गौरव की अनुभूति होती है।
विज्ञापन


शहीद ताऊ से प्रेरणा लेकर भतीजे और भतीजी सेना में भर्ती होने का ख्वाब भी बुन रहे है। साथ ही कहा कि वायु सेना प्रमुख के गांव के होने पर भी उन्हें नाज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल जंग में अपनी वीरगाथा लिखकर शहीद हुए कोरथ के नायब सूबेदार लायक सिंह के शौर्य को याद कर रविवार को लोगों ने कारगिल विजय दिवस मनाया। भाजपाइयों ने बलिदानी माटी पर गर्व होना बताया। भाजपा के जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौर ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कहा कि बलिदानी माटी पर उन्हें गर्व है। नमन करने वालों में रामबरन कुशवाह, विनोद सिंह बोधा भइया, सोनू भदौरिया, प्रधानपति प्रदीप भदौरिया रहे। इस दौरान शहीद के भाई सतेंद्र सिंह ने घर के ऊपर से गुजर रही जर्जर लाइन से हादसे का अंदेशा जताया। जिसे दूर कराने की बात कही गई।            

शहीद की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, किया नमन
फतेहपुर सीकरी। कारगिल युद्ध में शहीद हए वीर चक्र से सम्मानित सीकरी के गांव बसेरे काजी निवासी शहीद कुंवर सिंह की प्रतिमा पर रविवार को विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर आदित्य फौजदार, बजरंग दल के जिला संयोजक यदुवीर माहुरा, राजेश सिंह, जोगेंद्र वर्मा, राघवेंद्र राणा ,बच्चू राजपूत रहे। 

शहीद जवानों को पूर्व सैनिकों ने किया नमन
फतेहपुर सिकरी के ग्राम नगला जसोला में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व हवलदार महेंद्र सिंह चाहर, पूर्व हवलदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार बोना राम, जय जय राम, फाल सिंह भगत, संतोष चाहर आदि रहे।
 

रिठौरी में भी मना कारगिल विजय दिवस
कागारौल क्षेत्र के शहीद रामवीर सिंह के शहीद स्थल पहुंचकर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर कारगिल विजय दिवस मनाया। मौके पर शिवा चाहर,  सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, शेरसिंह, करन, अमित आदि मौजूद रहे। 

शहीदों को किया गया नमन
फतेहाबाद कस्बे के आंबेडकर चौक पर रविवार को कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। भाजपा नेता डॉ. विजेंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष निक्की पाराशर ने फतेहाबाद के शहीद जितेंद्र सिंह चौहान व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर आनंद बाबू गुप्ता, मुन्नालाल त्यागी, अतुल गुप्ता, अवधेश शर्मा, जयवर्धन बिधौलिया, मीना शर्मा भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed