फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanweriya died in road accident

मालगाड़ी की चपेट में आकर कांवडिय़ा की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Mon, 25 Jul 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
kanweriya died in road accident
kanweriya died in road accident - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के समीप रविवार दोपहर दो बजे नदरई रेलपुल के अंडरपास को पार करते समय कांवड़िया चरन सिंह (45) निवासी ग्राम चंद्रिकापुरा थाना पोरसा, जनपद मुरैना ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पानी भरा होने के कारण कांवड़िया अंडरपास के ऊपर से रेलवे ट्रैक से निकल रहा था और अपनी टोली से पीछे चल रहा था। सूचना पर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बारिश से रेलवे अंडरपास में जलभराव होने के कारण कासगंज-मथुरा रेलवे मार्ग पर पोल संख्या 249/14-15 पार करने के दौरान मथुरा की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में कांवड़िया चरन सिंह आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले ही उसके साथी कांवड़ लेकर आगे निकल चुके थे। तुरंत ही घटना की जानकारी पर नदरई चौकी पुलिस पहुंच गई। बताया गया कि चरन सिंह अपने साथियों के साथ लहरा गंगाघाट से कांवड़ भरकर लाया था। कांवड़ लेकर उसके साथी की टोलियां गंतव्य की ओर आगे निकल गईं। वह अपने साथियों से पीछे हो गया था। इससे उसे साथियों के पास पहुंचने की शीघ्रता थी। अंडरपास में पानी भरा देखकर वह अंडरपास के ऊपर रेलट्रैक पर चढ़ गया और हादसा के शिकार हो गया। घटना की सूचना पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंच गए। रेलवे ट्रैक से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन

- हादसे का शिकार हुआ कांवड़िया मुरैना जनपद से आया था। यह युवक मुख्य रास्ते से हटकर रेलवे लाइन पार करते हुए निकलना चाह रहा था। तभी मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई। - अनिल कुमार सिसोदिया, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed