फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwar Yatra 2023 Kanwariya crushed to death by trolley in etah up news

ट्रॉली से कुचलकर कांवड़िये की मौत: कांवड़ लेकर जा रहा था कछला घाट, अचानक गिरा, पेट पर चढ़ा पहिया

Sat, 18 Feb 2023 06:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 06:52 AM IST
सार

सभी लोग मृतक के शव को लेकर मेडिकल कॉलेज आ गए। यहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं साथियों ने कांवड़ लेने जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Kanwariya crushed to death by trolley in etah up news
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ लेने ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे एक युवक की मारहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर सवार लोग बिना कांवड़ के लिए शव को लेकर वापस हो गए। खुशी के माहौल में कांवड़ियों के बीच गम का माहौल पैदा हो गया। पुलिस को खबर देकर शव को मेडिकल कॉलेज लेकर आए।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

थाना मारहरा क्षेत्र कासगंज-सिकंद्राराऊ मार्ग स्थित गांव नगला भीम व पिवारी के बीच ईंट भट्टा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से विजय कुमार (18) निवासी धौकेली थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस की गिरकर मौत हुई है। युवक अपने ही ट्रैक्टर ट्रॉली से करीब 20 से 25 लोगों के साथ सवार होकर कांवड़ लेने के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर मृतक का भाई बंटू सिंह चला रहा था, तभी अचानक से गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


 

चचेरे भाई लोकेंद्र कुमार ने बताया कि गांव से शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे निकले थे।  कांवड़ लेने के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे, तभी अचानक से विजय गिर गया। पुलिस को खबर देकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए तो यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि इसके बाद सभी लोग शव के साथ मेडिकल कॉलेज आ गए और कांवड़ लेने जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

वहीं थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर कांवड़ लेने जा रहे युवक की मौत हुई है। पास में ही पिवारी चौकी है, यहां पर लोगों ने सूचना दी, इसके बाद युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया, मृत घोषित करने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

भाई बहन सहित हादसों में चार घायल

जिला में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में भाई बहन सहित चार लोग घायल हुए हैं। थाना रिजोर क्षेत्र शिकोहाबाद रोड स्थित एका मोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सुनील कुमार और इसकी बहन मधु निवासी बजीरपुर थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। थाना सकीट क्षेत्र स्थित गांव बावली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कालीचरन निवासी घुटलई और विष्णु दयाल निवासी उमरायपुर थाना मलावन घायल हुए हैं। चारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed