फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kansa Mela begins on the 6th; police will keep a close watch on every nook and corner.

Agra News: कंस मेला छह से, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Fri, 04 Sep 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kansa Mela begins on the 6th; police will keep a close watch on every nook and corner.
फतेहाबाद। कस्बे में लगने वाला तीन दिवसीय ऐतिहासिक कंस मेला छह सितंबर से शुरू होगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा और प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेले में चार प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 20 उपनिरीक्षक, 50 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी, आठ ट्रैफिक उपनिरीक्षक, 15 ट्रैफिक आरक्षी व मुख्य आरक्षी, महिला पुलिस, एक फायर टेंडर और दो घुड़सवार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा फतेहाबाद थाने का पुलिस बल भी ड्यूटी पर रहेगा। होमगार्ड, चौकीदार और लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई गई है। मेला ग्राउंड और शोभायात्रा मार्ग पर अधिकांश पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात किए गए हैं। ये पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। शोभायात्रा के दौरान बाजार में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed