फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kans Vadh Mela Held In Mathura

कंस वध मेला: मथुरा में लाठियों से मार गिराया 'कंस', कृष्ण की हुई जय-जयकार

Tue, 24 Nov 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Kans Vadh Mela Held In Mathura
मथुरा में कंस वध मेले का आयोजन हुआ - फोटो : अमर उजाला

छज्जू लाए.. खाट के पाए, मार-मार लट्ठन.. झूर कर आए..जैसे नारों के साथ मथुरा में चतुर्वेदी समाज ने कंस के पुलते को लाठियों से मारा। मंगलवार की शाम शहर के प्रमुख कंस वध मेले का आयोजन किया गया। कंस वध मेले के सहभागी बनने के लिए देश और विदेश से चतुर्वेदी समाज के सैकड़ों लोग मथुरा पहुंचे।

विज्ञापन

 
श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से कोविड की गाइडलाइन के अनुसार मंगलवार की शाम कंस के पुतले को डाकघर के सामने कंस टीले पर ले जाया गया। इसी बीच ठाकुर जी की सवारी गाड़ी में बैठकर कंस टीले के पीछे अंतापाड़ा पहुंची। ठाकुर जी के इशारे पर चतुर्वेदी समाज के लोगों ने कंस को लाठियों से झूरना शुरु कर दिया। 
विज्ञापन



चतुर्वेदी समाज के लोगों ने कंस्सा मार मधुपुरी आए, कंसा के घर के घबराए आदि गीत गाते हुए कंस टीले पर आनंद लिया। मेले को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग होलीगेट से लेकर छत्ता बाजार में जमे रहे। आयोजकों ने बताया कि कंस वध मेले में प्रशासन द्वारा सहयोग किया गया है। लोगों ने भी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस मेले का आनंद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि असत्य पर सत्य की विजय, अत्याचार और अनाचार पर सदाचार की विजय का प्रतीक बना कंस मेला हजारों वर्ष बाद भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। मेले में देश-विदेश में रहने वाले चतुर्वेद समाज के लोग भाग लेने के लिए आते हैं, जिससे यह मेला चतुर्वेद समाज का समागम बना हुआ है। 
 
परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से मास्क वितरित किए गए हैं और सैनिटाइजर की व्यवस्था चन्ना और प्रकाश चतुर्वेदी अहमदाबाद की ओर से की गई है। इन सभी व्यवस्थाओं को परिषद के सभी पदाधिकारियों ने संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed