फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanpur engineering student suicide in agra

LAN वायर से लटका मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, हॉस्टल के कमरे में की सुइसाइड

Sat, 25 Nov 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 25 Nov 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
kanpur engineering student suicide in agra
प्र‌ियांशुु पटेल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फरह स्थित ‌हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र का शव शुक्रवार सुबह सीनियर ब्वायज हास्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला। 
विज्ञापन


कालेज स्टाफ और छात्र उसे एसएन मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

 
कानपुर नगर के चौबे का पुरा निवासी राशन डीलर संतशरण पटेल का बेटा प्रियांशु पटेल (22) कालेज के हास्टल की तृतीय मंजिल पर कमरा नंबर 404 में ही रहता था। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

kanpur engineering student suicide in agra
प्र‌ियांशुु पटेल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। कमरा नंबर 406 में रहने वाले अलीगढ़ के छात्र मयंक ने प्रोजेक्ट क्लास में जाने के लिए प्रियांशु को आवाज दी।

इस पर हां की आवाज सुनाई दी, लेकिन कमरा नहीं खुला। काफी देर बाद भी गेट नहीं खुलने पर मयंक ने साथी छात्रों को बुलाया। इस पर छात्रों ने कमरे के गेट की कुंडी तोड़ दी।

प्रियांशु का शव कमरे में पंखे से LAN वायर से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पास ही एक टेबल भी रखी हुई थी। घटना की जानकारी पर कालेज स्टाफ में हड़कंप मच गया। प्रभारी वार्डन विजय पहुंच गए। वह प्रियांशु को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती नहीं किया।

इस पर उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाए। प्रियांशु की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में भेज दिया। घटना का पता चलने पर बड़ी संख्या में कालेज के छात्र आ गए। 

पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मथुरा पुलिस का कहना था कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस ने प्रियांशु के कमरे की तलाशी ली। मगर, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed