फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanpur Central-Aligarh Junction MEMU train will now stop at Barhan station as well

यात्रीगण ध्यान दें: बरहन में रुकेगी कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ जंक्शन मेमू ट्रेन, पहले दिन लोगों ने किया स्वागत

Tue, 10 Sep 2024 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 08:33 PM IST
सार

कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़ जंक्शन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन अब आगरा के बरहन स्टेशन में भी रुकेगी। मंगलवार को पहले दिन रुकने पर लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Kanpur Central-Aligarh Junction MEMU train will now stop at Barhan station as well
बरहन में मेमू के चालक का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़ जंक्शन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का मंगलवार को पहली बार आगरा के बरहन स्टेशन पर ठहराव हुआ। कानपुर से चलकर अलीगढ़ जाते समय ट्रेन का स्टापेज हुआ तो ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


मेमू ट्रेन मंगलवार को बरहन जंक्शन पर सुबह करीब 11.12 बजे पहुंची और दो मिनट ठहराव के बाद अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के पहली बार बरहन जंक्शन पर रुकने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने ट्रेन के ड्राइवर पवन कुमार और असिस्टेंट ड्राइवर रोशन लाल का माला और पगड़ी बांध पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


यह ट्रेन कानपुर से इटावा शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, बरहन, हाथरस जंक्शन के रास्ते अलीगढ़ जंक्शन दोपहर करीब 12.40 बजे पहुंचेगी। एक घंटे के विश्राम के बाद अलीगढ़ से पुनः कानपुर के लिए रवाना होगी। बरहन जंक्शन पर दोपहर 14.45 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद पुनः रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन बरहन से हाथरस को 40 व अलीगढ़ को 35 सवारियों ने टिकट खरीदे। शाम को बरहन से कानपुर के लिए दो, फिरोजाबाद के लिए दो और टूंडला के लिये दो सवारियों ने टिकट खरीदे। इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार जैन, ग्राम प्रधान बरहन भूदेव, सुभाष चंद्र गौतम, प्रवीण गौतम, जुगेंद्र बघेल, हरवीर बघेल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed