फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kannauj girl jumped from moving bus in etah

एटा: चलती बस से कूद गई कन्नौज की युवती, 15 किलोमीटर पीछे इस हालत में मिली  

Wed, 30 Mar 2022 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 05:53 PM IST
सार

दिल्ली से दो बहनें अपनी छोटी बहन को घर वापस कन्नौज ले जा रहीं थीं। रास्ते में वो बस से कब कूद गई, इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी। 15 किलोमीटर आगे जब बस पहुंच गई, तब जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
Kannauj girl jumped from moving bus in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बहनों के साथ दिल्ली से कन्नौज जा रही एक युवती कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गांव कुसाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात चलती रोडवेज बस से कूद गई। यह युवती पीछे की सीट पर बैठी थी, जो खिड़की खोलकर कूदी थी, जबकि आगे बैठी उसकी दो बहनों को उस समय जानकारी ही नहीं हो पाई। बाद में पता चलने पर तलाश की तो वह सड़क पर पड़ी मिली। युवती को गंभीर घायल हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से देर रात ही उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कन्नौज जनपद के सरायमीरा निवासी कशिश ने बताया कि उसकी छोटी बहन दिव्यांशी त्रिपाठी हल्द्वानी के एक शॉपिंग मॉल में जॉब करती है। मंगलवार को वह घर आने के लिए हल्द्वानी से दिल्ली पहुंची। इस पर वह अपनी बड़ी बहन रिया के साथ उसे लेने दिल्ली गई। सुबह के समय आनंद विहार से एक रोडवेज बस में कन्नौज आने के लिए  तीनों बहने बैठ गए। 
विज्ञापन


एटा से पहले एक होटल पर बस रुकी, जहां सभी ने खाना खाया।  इसके बाद दिव्यांशी बस के पीछे की सीट पर जाकर बैठ गई, जबकि वे दोनों आगे की सीट पर थे। थकान की वजह से उन दोनों को नींद आ गई। आसपुर टोल प्लाजा के पास आंख खुली तो देखा बस में दिव्यांशी नहीं थी। बस रुकवाकर टोल प्लाजा पर वे उतरीं और मलावन थाना पुलिस को सूचना दी, जहां पुलिस की मदद से दिव्यांशी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर दूर वह सड़क पर पड़ी मिली। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि  दो बहनें दिल्ली से अपनी बहन को लेकर जा रही थीं। उन्हीं दोनों बहनों ने जिला अस्पताल में बताया कि तीसरी बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। बहनों द्वारा बताया गया कि वह बस से कूद गई थी। कार्रवाई के लिए कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed