फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanhai Born in each house

घर-घर जन्मे कन्हाई

Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 Kanhai Born in each house
श्री कृष्‍ण्‍ा जन्‍माष्‍टमी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
माह भाद्रपद। पक्ष कृष्णपक्ष। तिथि अष्टमी। नक्षत्र रोहिणी। समय आधी रात। जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर एकाकार हुई, कान्हा के प्राकट्य का शंखनाद हो गया। घंटे-घड़ियाल गूंजने लगे। मठ-मंदिरों के साथ घर-घर बधाई बजने लगी। आस्था के पालने में विराजमान लड्डू गोपाल को श्रद्धालु अपलक निहारते रह गए। रैना के अंधियारे में आस्था की आलोक फैल गई। हर गली गोकुल हो गई, हर घर में कान्हा ने जन्म लिया। हर तरफ से बस एक ही शोर सुनाई दिया, नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल     की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रंग में शहर से देहात तक हर कोना रंगा नजर आया। तारनहार के आगमन की खुशी से ताजनगरी में बहार आ गई। सतरंगी झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी में चमकते दमकते देवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। जयकारों के साथ घंटे, ढोल मजीरे और शंख बज रहे थे। भक्त खुद की सुध भूल कृष्ण भक्ति में झूमते रहे। क्या बच्चे, बड़े और क्या महिलाएं। सभी प्रभु भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। राधाकृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे मनोहारी लग रहे थे। मंदिरों में लाइटिंग के साथ फूल बंगला, छप्पन भोग, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जी की लीलाओं को दर्शाने वाली सात भव्य चलित झांकियां सजाई गई थी। वहीं विजय नगर के राधाकृष्ण मंदिर का फूल बंगला देखने लायक था। लड्डू गोपाल जी का हिंडोला भक्तों के मन को आनंदित कर रहा था।   बिजलीघर से छिपीटोला स्थित श्री श्याम जी महाराजाधिराज मंदिर में होने वाले दूध, दही, घी, मधु और भूरा के अभिषेक की एक  झलक पाने को लोग लालायित दिखे। ठाकुर जी के दर्शन और प्रसाद ग्रहण के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। सुभाष पार्क स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में सुंदर झांकियां सजाई गई। लायर्स कालोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर मेें भव्य सजावट की गई। नामनेर बाजार का नजारा शनिवार शाम को देखते बन रहा था। पूरे बाजार को भव्य सजाया गया। श्री सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंडी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं के साथ सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां सजाई गईं। बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री बांके बिहारी की छटा भी देखने लायक थी। कावेरी मंदिर, कमला नगर में फूल बंगला और झांकियां सजाई जाएंगी।
विज्ञापन


यहां देर रात तक रही भीड़
- राधाकृष्ण मंदिर नेहरू नगर
- राधाकृष्ण मंदिर विजय नगर कालोनी
- राधाकृष्ण मंदिर लायर्स कालोनी
- श्यामजी मंदिर छीपीटोला (बिजलीघर)
- दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बाईपास
- मां चामुंडा देवी मंदिर सुभाष पार्क (धाकरान)
- दाऊजी मंदिर सदरभट्टी
- श्री बिट्ठन लाल मंदिर लुहार गली
- मनकामेश्वर मंदिर रावतपाड़ा
- बल्केश्वर महादेव मंदिर
- लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर
- श्रीराम मंदिर पंचकुइयां
- बांके बिहारी मंदिर सदर बाजार
- अयोध्या कुंज मंदिर
- श्याम नगर मंदिर बोदला
- बांके बिहारी मंदिर विनय नगर
- राधाकृष्ण मंदिर नामनेर
- राधेकृष्ण मंदिर मधुनगर (509 आर्मीबेस वर्कशाप)
- सनातन धर्म मंदिर शहजादी मंडी, सदर बाजार
- बंबई वाली बगीची मंदिर, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड
कावेरी मंदिर में मनमोहक झांकी
कमला नगर स्थित कावेरी कुंज फेज एक में कावेरी मंदिर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया। चांदी के पालने में लड्डू गोपाल के दर्शन करने को भक्तों का तांता लगा रहा। छह विद्युत चालित झांकियों में ग्वालबाल संग बांसुरी बजाते कान्हा, शेष नाग, यमुना के मध्य गुजरते वासुदेव, कृष्ण सुदामा का मिलन, कैलाश पर्वत पर विराजमान भोलेनाथ की छटा देखते ही बनती थी। रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही आरती व प्रसाद वितरण हुआ। प्रमोद शास्त्री, सत्यदेव शास्त्री, राजेश गौतम, गिरीशचंद गुप्ता, अतुल बंसल, विजय कुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल, राकेश खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा। फतेहाबाद रोड स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी के राधाकृष्ण मंदिर में फूल बंगला और झांकी सजाई गई। श्याम भोजवानी, सुमन चाहर, उपेंद्र सिंह, माधव कटारा, सुमन यादव, सोनल बदोला, मोहन पाराशर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed