फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kangana Ranaut Case: Court to Hear Revision Petition Over ‘Gutter Generation’ Remark on Students

यूपी: कंगना रणौत के खिलाफ आज अदालत में सुनवाई, छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने पर दायर है रिवीजन

Thu, 22 Oct 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 11:36 AM IST
सार

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ छात्रों को कथित तौर पर ‘गटर जेनरेशन’ कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के मामले में दायर रिवीजन पर आज अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले 3 सितंबर को एमपी-एमएलए अदालत ने परिवाद खारिज कर दिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस आदेश को चुनौती दी है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Case: Court to Hear Revision Petition Over ‘Gutter Generation’ Remark on Students
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के मामले में दायर रिवीजन में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने 3 सितंबर को वाद खारिज कर दिया था। लिखा था कि जो घटना वर्णित की गई है, उससे न तो वादी पीड़ित है और न व्यथित है।
विज्ञापन


राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस पर परिवाद दायर किया। बताया था कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई ने आत्महत्या भी कर ली। हजारों छात्रों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सांसद कंगना रणौत ने 27 जुलाई को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed