फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanchan defeated Kamini in Sidhpura by 572 votes.

Agra News: कंचन ने 572 मतों से सिढ़पुरा में कामिनी को दी मात

Sun, 14 May 2023 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kanchan defeated Kamini in Sidhpura by 572 votes.
कासगंज। सिढ़पुरा नगर पंचायत पर भाजपा प्रत्याशी और बागी निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला पहले से ही सुर्खियों में था। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतगणना के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस कांटे की टक्कर में कंचन ने कामिनी को 572 मतों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


पहले चक्र की मतगणना में ही निवर्तमान चेयरमैन कंचन गुप्ता ने बढ़त बना ली। उन्हें 955 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी कामिनी को 862 मत मिले। सपा प्रत्याशी निजाम खान को 227 मत मिले। दूसरे चक्र की मतगणना में कंचन को 1111 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी कामिनी को 845 मत मिले और सपा प्रत्याशी को 103 मत मिले। तीसरे चक्र में कंचन को 1341 मत मिले।
विज्ञापन

जबकि भाजपा प्रत्याशी को 885 मत मिले। सपा प्रत्याशी को 165 मत मिले। चौथे चक्र की गणना में सर्वाधिक मत सपा प्रत्याशी निजाम खां को 618 मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 608 और निर्दलीय कंचन को 481 मत मिले। पांचवें चक्र में सपा प्रत्याशी को सर्वाधिक 1044 मत मिले। जबकि कामिनी को 369 मत और कंचन को 270 मत मिले। नगर पंचायत के कड़े मुकाबले में 4146 वोट पाकर कंचन विजेता बनीं। जबकि भाजपा की कामिनी को कुल 3574 वोट मिले। सपा के निजाम खां को कुल 2157 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed