{"_id":"603fd4558ebc3ec967512180","slug":"kalka-mail-tundla-passenger-death-in-kalka-mail-passenger-death-in-train-tundla-news-agr483009753","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में बिगड़ी वृद्ध यात्री की तबियत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में बिगड़ी वृद्ध यात्री की तबियत, मौत
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। अपने पुत्र के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस (कालका मेल) से कोलकाता जा रहे यात्री की अचानक चलती ट्रेन में तबियत बिगड़ गई। रेलयात्री को उपचार के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोलकाता के साउथ दमदम क्षेत्र रफी अहमद किदवई निवासी राम स्वरूप शर्मा (85) अपने पुत्र श्यामलाल शर्मा के साथ बुधवार को 02312 नेताजी सुुुुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस में अलीगढ़ से सवार होकर कोलकाता जा रहे थे। पिता और पुत्र ट्रेन के कोच संख्या एस-8 की बर्थ संख्या 15 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब अलीगढ़ से आगे निकली तो अचानक ही रामस्वरूप की तबियत बिगड़ने लगी।
पिता की तबियत बिगड़ती देख पुत्र ने ट्रेन में चल रहे कोच कंडक्टर को जानकारी दी। सूचना जब मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को मिली तो ट्रेन के टूंडला आने पर तत्काल ही मौके पर पहुंचे रेलवे चिकित्सक ने यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जहां चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।