फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kakoda fair started, the milk ceremony of Mother Ganga

ककोड़ा मेला शुरू, मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक

Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kakoda fair started, the milk ceremony of Mother Ganga
कादरगंज गंगाघाट पर ककोड़ा मेला के शुभारंभ के मौके पर हवन यज्ञ में आहुति देतीं जिला पंचायत अध्यक् - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कादरगंज के घाट गुलजार हो उठे हैं। बृहस्पतिवार से सुप्रसिद्ध ककोड़ा मेला शुरू हो गया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। कासगंज जिले की सीमा में लगने वाले मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, डीएम हर्षिता माथुर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने पूजा अर्चना कर किया।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मां गंगा का दूध से अभिषेक किया। मेला शुरू होते ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। मेला परिसर में तंबुओं का शहर बसा हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जीवनदायिनी मां गंगा के जल को स्वच्छ रखने व कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मेला हमारी संस्कृति की पहचान : डीएम
डीएम हर्षिता माथुर ने मेला शुभारंभ के दौरान कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान है। हमें मेला बहुत कुछ सिखाते हैं। ककोड़ा मेला ऐतिहासिक मेला है। यहां प्रशासन ने बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। प्रयास रहेगा कि इसे अगले वर्ष और भव्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान मेले भाईचारा बढ़ाने का संदेश देते हैं। सभी लोग मिलजुल कर मेले का आनंद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत कर रहा इंतजाम : रत्नेश
जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने मेला शुभारंभ के मौके पर कहा कि मेले के आयोजन का सौभाग्य जिला पंचायत को भी मिलता है। बदायूं जिले की सीमा में बदायूं की ओर से व्यवस्थाएं रहती हैं, लेकिन कासगंज की सीमा में जिला पंचायत की ओर से चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

इन्होंने भी निभाई सहभागिता
सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। मेला अधिकारी उज्ज्वल अंबेश ने अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता श्यामसुंदर गुप्ता, हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप, अभय यादव, डॉ. नेमचंद्र सक्सेना, प्रशांत शर्मा, रामचंद्र चौहान, सुशील सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed