फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kailash temple fair on Monday

कैलाश मंदिर पर सोमवार को लगेगा मेला

Sun, 07 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kailash temple fair on Monday
कैलाश्‍ा मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मंदिर मेला आयोजित किया जाएगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे। कैलाश महादेव का दरबार पांच हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। मंदिर में स्थापित दो शिवलिंग मंदिर की महिमा को और भी बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन

मंदिर के मठ महंत महेश गिरि के मुताबिक शिवलिंग भगवान परशुराम और उनके पिता जमद्गिनी के द्वारा स्थापित किए गए थे। महर्षि परशुराम के पिता का आश्रम रेणुका धाम भी यहां से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है। मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में धर्मशालाएं श्रद्धालुओं की ओर से मनोकामना पूरी होने पर बनवाई गई हैं।
विज्ञापन


रात दो बजे से शुरू हो जाएगी पूजा
आगरा। रविवार रात दो बजे से मंदिर में पूजा शुरू हो जाएगी। रुद्राभिषेक और आरती के बाद सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। दिन भर श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। हजारों की संख्या में कांवड़ चढ़ेंगी। रात 11 बजे फिर रुद्राभिषेक और उसके बाद आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश महादेव मंदिर मेले का उद्घाटन आज
आगरा। कैलाश महादेव मंदिर मेले का उद्घाटन रविवार को शाम चार बजे होगा। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डीसी मिश्र और विशिष्ट अतिथि सगारी लेदर के एमडी पीके गुप्ता होंगे। मंदिर परिसर से लेकर आगरा-दिल्ली हाईवे तक झूले, व्यंजनों की दुकानें लग गई हैं। जगह-जगह प्याऊ और भंडारे लगाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।    

 
ऐन वक्त चलते रहे निर्माण
आगरा। रविवार शाम को मेले का उद्घाटन और व्यवस्था शनिवार तक मुकम्मल नहीं हो पाई थी। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर टाइल्स लगाने का काम जारी थी। यमुना नदी का जल स्तर बहुत बढ़ चुका है लेकिन शाम तक बेरीकेडिंग काम पूरा नहीं हुआ था। शाम को एसपी सिटी सुशील घुले और अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सोमवार को रहेगा स्थानीय अवकाश
आगरा। कैलाश मेले के उपलक्ष्य में सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। केंद्र सरकार से जुड़े संस्थानों को छोड़कर सभी में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed