फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kaifiyat Express saved from becoming a burning train, there was a stir

कैफियत एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बची, मचा हड़कंप

Tue, 08 Jun 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kaifiyat Express saved from becoming a burning train, there was a stir
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर कैफियत एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। नई दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस के एक कोच के निचले हिस्से में ब्रेक बाइंडिंग जाम होने से आग लग गई। घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों की टीम ने आग पर काबू पाते हुए ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ से नई दिल्ली जा रही 02225 कैफियत एक्सप्रेस में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब वह सोमवार मध्यरात्रि 1:20 बजे करीब रूरा और मैथा रेलवे स्टेशन के मध्य से होकर गुजरी। तभी अचानक ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई। ब्रेक बाइंडिंग जाम होने से ट्रेन के एस-5 कोच के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। ट्रेन के निचले हिस्से से उठ रहे धुआं और आग को देख पेट्रोलिंग कर रहे एक रेलकर्मी ने जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। कोच के नीचे आग की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष के आदेश पर तत्काल ट्रेन को रोक दिया गया तथा गार्ड को अवगत कराया गया। गार्ड ने जब कोच के नीचे उठती आग को देखा तो उसके होश उड़ गए। गार्ड संजय जैन ने सतर्कता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इसके साथ ही घटनास्थल पर पहुंची विभागीय टीम ने जाम हुई ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। इस कार्य के चलते ट्रेन मैन अप लाइन में करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। ब्रेक बाइंडिंग को ठीक करने के बाद ट्रेन को रात्रि दो बजे करीब गंतव्य के लिए रवाना किया गया। विक्रमशिला एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी से रेल यात्रियों में मचा हड़कंप
टूंडला। अचानक अप रेल ट्रैक पर ट्रेन के रुकते हुए रेलयात्रियों में दहशत पैदा हो गई। रेलयात्री जल्दी ही कोच से दूसरे कोच व नीचे उतरकर खड़े हो गए। ट्रेन के निचले हिस्से में लगी आग के बुझने और ब्रेक बाइंडिंग ठीक होने के बाद ही यात्री और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

कैफियत एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग जाम हुई थी जिसके चलते आग लगने लगी थी। इसे तत्काल ही बुझाकर ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कर लिया गया था। इसके बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
अमित कुमार सिंह
पीआरओ, एनसीआर डिवीजन प्रयागराज
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed