{"_id":"60f731be8ebc3e6d4541c7e1","slug":"kachra-news-agra-city-news-agr500632385","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा, सड़ांध से जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा, सड़ांध से जीना मुहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नगर निगम के कागजों में शहर के डलाबघरों से हर दिन कूड़ा उठाकर कुबेरपुर लैंडफिल साइट भेजा जा रहा है, लेकिन तीन दिन से शहर के अधिकांश डलाबघरों में कू ड़ा पड़ा सड़ रहा है। सड़ांध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रविवार की झमाझम बारिश और मंगलवार को शाम की बारिश के बाद से कचरा सड़कों पर फैल गया और दुर्गंध के कारण लोग परेशान हो गए। मानसून का यह सीजन संक्रामक रोगों के प्रसार का है और निगम की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।
शनिवार को उठा था कचरा
बैनारा फैक्टरी के पास शांतिपुरम के लोगों की शिकायत है कि नाले के पास अवैध रूप से डलाबघर बना दिया गया है। इसका आधा कचरा नाले में गिरता है, जबकि आधा पूरी गली में बिखरता है। इससे यहां से आवागमन में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। शनिवार को यहां कचरा उठाया गया। तब से अब तक बारिश के कारण सड़ांध से घर में रहना मुश्किल है।
मस्जिदों के पास से भी नहीं उठाया कचरा
बुधवार को ईद है, लेकिन मस्जिदों के पास से भी कचरा नहीं उठाया गया। ताजमहल के पास सफाई निजी हाथों में है, लेकिन ताज पूर्वी गेट पर काली मस्जिद से सटे पार्क में कचरा पड़ा हुआ है, वहीं ताज के ही दो किमी दायरे में नगला मेवाती में कचरे के ढेर पड़े हैं। तीन दिन से यह भी नहीं उठाया गया। सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज में नाले से निकाला गया कचरा बारिश से वापस नाले में ही पहुंच गया।
विज्ञापन
बदबू के कारण घर में रहना मुहाल
घर से केवल 20 फुट दूर कचरा डालते हैं। खुले में कचरा पड़ा होने से आवारा पशुओं का आतंक है और अब सड़ांध के कारण घर के अंदर बदबू में रहना मुश्किल है। - योगेश धाकड़, शांतिपुरम
गली के बीच में डाला जा रहा कूड़ा
बुधवार को ईद है, लेकिन गली के बीच में ही अवैध रूप से यहां कूड़ा डाला जा रहा है। यहां डस्टबिन तक नहीं रखवाया गया। त्योहार पर ऐसी गंदगी पहले कभी नहीं देखी। - मो. शाहिद, सुभाष नगर
हर दिन नहीं उठा रहे कचरा
बारिश से कचरा सड़ गया है। इसकी बदबू से घर में बैठना मुश्किल है। हर दिन कूड़ा नहीं उठा रहे। सेनेटरी इंस्पेक्टर से शिकायत की तो बताया कि गाड़ी नहीं मिल रही, इसलिए दो से तीन दिन बाद उठा रहे हैं। - हितेंद्र सिंह, लोहामंडी
हर दिन कूड़ा उठाने को कहा
भूमिगत डलाबघर और ट्रांसफर स्टेशन इसलिए बनवाए हैं ताकि कचरा सड़क पर नजर नहीं आए, लेकिन कई शिकायतें मिल रही हैं। मैने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा है कि सफाई में बदलाव नजर आना चाहिए। हर डलाबघर से हर दिन कूड़ा उठे। - नवीन जैन, मेयर