फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kabddi in mainpuri

कबड्डी में नगला कांदर और सुदिती बना विजेता

Thu, 24 Oct 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
kabddi in mainpuri
क्रीड़ा भारती के तहत आयोजित जनपदीय कबड्डी बालिका वर्ग की विजेता नगला कांदर की छात्राओं को विजेत? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। क्रीड़ा भारती के तहत नगर के क्रिश्चियन मैदान में खेली जा रही जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार की देर रात समापन हो गया। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कांदर की छात्राओं ने अमन इंटरनेशनल की बालिकाओं को पराजित करके विजेता कप पर कब्जा किया। वहीं बालक वर्ग में सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज को पराजित कर विजेता कप अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला जागीर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कांदर की टीम व अमन इंटरनेशनल मैनपुरी की बालिकाओं के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में नगला कांदर की बालिकाओं ने 27-22 से जीत हासिल की। बालिका वर्ग का पुरस्कार कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने वितरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को कप और व्यक्तिगत पुरस्कार दिए। देर रात बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला सुदिती ग्लोबल एकेडमी व आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में सुदिती ग्लोबल ने 29-27 के अंतर से जीत हासिल कर विजेता कप पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने मुख्यअतिथि के रूप में भाग लेते हुए विजेता तथा उपविजेता टीम के कप्तान को कप व खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया। कृष्ण कुमार सिंह, राकेश कुमार, पूनम गुप्ता, अभय राठौर, विनोद यादव, उमेश चंद्र, धर्मेंद्र यादव, पवन कुमार, पंकज राठौर, नागेंद्र सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

समापन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, संयोजक विकास मिश्रा, राघवेंद्र दुबे, आशीष पांडेय, सुमित चौहान, कौशल यादव, नितिन चौहान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन प्रमोद दुबे बाबा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed