{"_id":"6ab986d2e35f4b7d65090040","slug":"kabaddi-tournament-begins-in-kumhreliya-khanda-agra-news-c-421-1-sagr1010-18168-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खांडा के कुम्हरेलिया में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खांडा के कुम्हरेलिया में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
बरहन। बरहन के खांडा गांव के मजरा कुम्हरेलिया में रविवार शाम को युवा टीम कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजपाल यादव और सपा नेत्री डॉ. ममता शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन केपी यादव द्वारा किया गया।
समाचार लिखे जाने तक गांव नगला जौहरी और कुम्हरैलिया के बीच कबड्डी का मुकाबला जारी था।
टूर्नामेंट के आयोजक शिव शंकर यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता कई दिनों तक रात्रि में आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों की कबड्डी टीमें भाग लेंगी। आयोजकों की ओर से विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि राजपाल यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, पंकज कसाना, महिपाल प्रधान, उमेश यादव, भीमसेन यादव, धर्मेंद्र तिवारी, गिरीश यादव, मोनू यादव, विष्णु यादव सहित क्षेत्रीय लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे।