फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kaasaganj nagar paalika kee seet par bhaajapa ka paracham

Agra News: कासगंज नगर पालिका की सीट पर भाजपा का परचम

Sun, 14 May 2023 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
kaasaganj nagar paalika kee seet par bhaajapa ka paracham
कासगंज। शहर की नगरपालिका परिषद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे की पत्नी मीना ने जीत हासिल की। इस सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में मीना ने 15878 मत प्राप्त करके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शशिलता चौहान को 3738 मतों से पराजित किया। डॉ. शशिलता को 12141 मत मिले। जबकि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रजनी साहू 11366 मत प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मीना माहेश्वरी ने पहले ही चक्र में बढ़त बना ली। पहले चक्र में उन्हें 4310 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शशिलता को 3121 मत मिले। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रजनी साहू को 2698 मत मिले। दूसरे चक्र में भी भाजपा की बढ़त जारी रही। भाजपा प्रत्याशी को 4342 मत मिले। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी को 2913 मत मिले एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रजनी साहू 2972 मत मिले। तीसरे चक्र में भी भाजपा की बढ़त जारी रही। तीसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 4249 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 3537 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष को 2365 मत मिले। चौथे चक्र में भाजपा को 1978 मत मिले और निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को भी 1978 मत मिले। इस चक्र में निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू को सर्वाधिक 2481 मत मिले। पांचवे चक्र में भाजपा को 600 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी को 592 मत मिले और निर्दलीय रजनी साहू को सर्वाधिक 926 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को कुल 15879 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शशिलता चौहान को 12141 मत मिले और निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू को 11442 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed