फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Justice will be given to rape victim

दुष्कर्म पीड़िता को दिलाया जाएगा न्याय

Fri, 28 Jan 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Justice will be given to rape victim
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता से शुक्रवार को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने सैफई मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर मुलाकात की। पीड़िता सहित उसके माता-पिता से घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़िता सहित उसके परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक किशोरी के साथ मदरसे में इमाम ने दुष्कर्म किया था। किशोरी को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना किशनी की महिला आरक्षी रागिनी को किशोरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी ने सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़िता सहित उसके माता-पिता से घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़िता का इलाज कर रहे चिकित्सक से भी जानकारी जुटाई। महिला आरक्षी से कहा कि पीड़िता की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। कोई भी अवांछित तत्व पीड़िता और पीड़ित परिवार से नहीं मिले। अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समिति की सदस्य अरुंधती पांडेय, रानू द्विवेदी, रवींद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed