{"_id":"5b7a82cb42c7924661543f8c","slug":"justice-for-divya-campaign-starts-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिव्या के लिए सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार, वकील के ऑफिस में मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या के लिए सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार, वकील के ऑफिस में मिली थी लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 20 Aug 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
स्वीटी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बोदला रोड स्थित वकील के ऑफिस में फांसी पर लटकी मिली दिव्या उर्फ स्वीटी के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। दिव्या के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं।
बोदला के गेंदा नगर निवासी राजाबाबू की बेटी दिव्या उर्फ स्वीटी (25) सिकंदरा रोड स्थित ईंट मंडी में अधिवक्ता जीएस कुशवाहा और मुन्नालाल के साथ उनके कार्यालय पर कंप्यूटर टाइपिंग का काम करती थी। 14 अगस्त को उसका शव कार्यालय में फांसी पर लटका मिला था।
इस मामले में जीएस कुशवाहा, मुन्नालाल कुशवाहा और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

कुशवाहा महासभा से मांगा सहयोग
न्याय के लि सोशल मीडिया पर कैंपेन
दिव्या के भाई विकास का कहना है कि दिव्या बार कौंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपनी अलग वकालत शुरू करने वाली थी। साथ ही दिल्ली की एक संस्था से भी उसे विदेश जाने का ऑफर मिला था। मगर, उससे पहले ही उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।
अब तक आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुशवाहा महासभा से सहयोग मांगा है। सोमवार को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर लोग दिव्या के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर मैसेज और उसकी फोटो पोस्ट की है।