{"_id":"5e20a8b58ebc3e4ae16db0cb","slug":"junior-engineer-shot-dead-in-jamuna-par-police-station-mathura-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः बिजली विभाग के अवर अभियंता की गोली मारकर हत्या, कर्मचारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः बिजली विभाग के अवर अभियंता की गोली मारकर हत्या, कर्मचारियों में आक्रोश
Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जनपद के थाना जमुनापार के चन्द्रावली कोल्ड के पास बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) प्रदीप कुमार (35) पुत्र हाकिम सिंह निवासी सेवला जाट (आगरा) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेई पानीगांव बिजलीघर से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। बिजली विभाग में जेई की हत्या से खलबली मच गई है। विभाग के अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं इस घटना के बाद कर्मचारियों में उबाल है। बिजली विभाग के एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया पांच महीने पहले ही प्रदीप कुमार आगरा से तबादला होकर मथुरा के पानीगांव बिजलीघर पर आए थे।
चर्चा है कि पांच दिन पहले जेई का कनेक्शन काटने को लेकर चंद ग्रामीणों से झगड़ा भी हुआ था। लेकिन यह साफ नहीं है कि हत्या किसने की। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि जेई की गोली मारकर हत्या हुई है। पेट में एक गोली लगी है। हत्या के पीछे मकसद क्या था यह साफ नहीं है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना गुरुवार रात करीब 9.45 बजे की है।