फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   junior doctors not visit patients at two hours cause of seventh pay commission

आगराः जूनियर डॉक्टरों ने नहीं देखे मरीज, सातवां वेतनमान लागू करने की मांग

Fri, 06 Sep 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Sep 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
junior doctors not visit patients at two hours cause of seventh pay commission
प्रदर्शन करते जूनियर डाक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को ओपीडी में दो घंटे तक मरीज नहीं देखे। हालांकि, सीनियर डाक्टरों ने मरीज देखे। राहत की बात यह है कि छह सितंबर को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टर सातवां वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन के आह्वान गुरुवार को दोपहर 12 से दो बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया। ओपीडी के बाहर चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भले ही दो घंटे का बहिष्कार रहा, लेकिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर किसी मरीज को लौटाया नहीं गया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीज देखे। दो बजे के बाद तक मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह चाहर के मुताबिक महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा ने प्रकरण को गंभीरता संज्ञान में लिया है। इस पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने छह सितंबर को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को अग्रिम तिथि तक स्थगित कर दिया है। बहिष्कार में एसोसिएशन उपाध्यक्ष डॉ. शशिभूषण उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 

पर्चे पर दवा लिखने के बाद कटवां दीं
अछेनरा के कचौरा गांव के रमेश चंद्र पत्नी की आंख दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह कक्ष में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे तो एक जूनियर डॉक्टर ने देखने से मना कर दिया।

उनके अनुरोध पर दूसरे डॉक्टर ने दवाएं लिख दीं। इस पर जिस डॉक्टर ने देखने से मना किया था, उसने पर्चे पर लिखीं दवाएं कटवा दीं। तीमारदार से कहा कि उनका कार्य बहिष्कार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed