{"_id":"66e6959cd9c562439c0cdc68","slug":"junior-doctor-and-staff-involved-in-investigation-of-molestation-case-of-girl-in-sn-medical-college-in-agra-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालिका से छेड़छाड़ का मामला: पूछताछ में सवालों पर उलझा जूनियर डॉक्टर और स्टाफ, 15 के बयान दर्ज... जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से छेड़छाड़ का मामला: पूछताछ में सवालों पर उलझा जूनियर डॉक्टर और स्टाफ, 15 के बयान दर्ज... जांच जारी
Sun, 15 Sep 2024 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:38 PM IST
सार
ताजनगरी में एसएन मेडिकल कॉलेज में बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ की गई। समिति के सवालों पर जूनियर डॉक्टर और स्टाफ उलझ गया। 15 के बयान दर्ज किए गए। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज में 11 साल की बालिका से छेड़छाड़ के मामले में लिंग उत्पीड़न समिति (जेंडर हैरेसमेंट कमेटी) की जांच चल रही है। समिति ने अब तक 15 लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। इनके सवालों पर जूनियर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उलझ गया है। जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर दिलशाद हुसैन पर आरोप लगाया गया है। समिति ने शनिवार को भी पूछताछ की। इसमें टीम ने जूनियर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ से कई सवाल पूछे। डयूटी पर तैनात अन्य डॉक्टरों से पूछा गया कि घटना के वक्त आप कहां थे, वार्ड में थे या फिर चैंबर में। कुछ आपको संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ से पूछा कि चैंबर में बालिका कब गई और कितनी देर में आई, उसके साथ कोई था या नहीं। क्या डॉक्टर ने उसे बुलाया समेत अन्य सवाल किए। इन पर जूनियर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उलझ गए। वार्ड में भर्ती अन्य मरीज और तीमारदारों से भी बात कर रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कमेटी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी अंतिम रिपोर्ट नहीं बनी है।