फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Junior beaten with belt after ragging at Agra University

Agra News: विश्वविद्यालय में सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप, जूनियर को बेल्ट से पीटा; एफआईआर दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 10:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 10:48 PM IST
सार

आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों ने जूनियर को बेल्ट से पीटा। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Junior beaten with belt after ragging at Agra University
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में विश्वविद्यालय के छात्र ने सीनियर छात्रों पर जूनियर से रैगिंग करने और विरोध करने पर बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रामबाग की न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी भानु प्रताप सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ सोशल मार्क (एमएसडब्ल्यू) के छात्र हैं। उनके सीनियर छात्र रमन शर्मा, आकाश शर्मा और गोविंद खुद को एबीवीपी से जुड़ा बताते हैं। 11 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर आरोपियों ने अपने 4 से 5 साथियों के साथ रोक लिया। 
विज्ञापन


खुद को सीनियर बताकर रैगिंग की, विरोध करने पर बेल्ट से पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी का कहना है कि तीनों आरोपी एबीवीपी के सदस्य या पदाधिकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed