फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jumbo pack will be available from blood bank only after showing the lab report

लैब रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगा ब्लड बैंक से जंबो पैक

Sun, 24 Oct 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Jumbo pack will be available from blood bank only after showing the lab report
आगरा। ब्लड बैंक से खून, प्लाज्मा व जंबो पैक मंगाने के लिए निजी अस्पताल संचालक अब मरीज व उनके तीमारदारों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करेंगे। शनिवार को डीएम प्रभु नारायण सिंह ने ब्लड बैंकों से अनावश्यक जंबो पैक मंगाने की शिकायतों पर आपत्ति जताई। उन्होंने आईएमए व सभी निजी अस्पताल संचालकों को लैब रिपोर्ट व प्लेटलेट्स का ब्योरा देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया व अन्य संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रभाव व रोकथाम को लेकर शनिवार को डीएम प्रभु एन. सिंह ने कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। सीएमओ अरुण श्रीवास्तव, मलेरिया व ब्लड बैंक अधिकारी मौजूद रहे। ब्लड बैंक से जंबो पैक व अन्य रक्त अवयव नहीं मिलने व अस्पतालों द्वारा अनावश्यक रूप से तीमारदारों को परेशान करने का मामला उठा। डीएम ने आदेश जारी किया कि बिना लैब रिपोर्ट व प्लेटलेट्स संख्या का सत्यापन किए ब्लड बैंकों से जंबो पैक, एसडीपी, आरडीपी आदि नहीं मिलेगी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि अस्पताल व ब्लड बैंकों के बीच समन्वय बनाया जाएगा। मांग पत्र के साथ अनिवार्य रूप से मरीज की लैब रिपोर्ट दी जाए। बिना लैब रिपोर्ट के ब्लड बैंक जंबो पैक आदि जारी न करें।
विज्ञापन

डेंगू के नाम पर ब्लड बैंकों से कालाबाजारी हो रही है। इसकी शिकायत डीएम तक पहुंची। साथ ही अस्पताल संचालक भी मनमानी ढंग से तीमारदारों को ब्लड आदि के लिए चक्कर कटवा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने आईएमए को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही औषधि व स्वास्थ्य विभाग को अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed