{"_id":"61750ca7c371dd6e56357f56","slug":"jumbo-pack-will-be-available-from-blood-bank-after-showing-the-lab-report-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में डेंगू का प्रकोप: लैब रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगा ब्लड बैंक से जंबो पैक, डीएम ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में डेंगू का प्रकोप: लैब रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगा ब्लड बैंक से जंबो पैक, डीएम ने दिया आदेश
Sun, 24 Oct 2021 01:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:05 PM IST
सार
आगरा में जहां एक तरफ डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ जंबो पैक और प्लेटलेट्स किट की कमी से मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही है। डेंगू के नाम पर ब्लड बैंकों से कालाबाजारी हो रही है। इसकी शिकायत पर डीएम ने सख्त आदेश दिया है।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ब्लड बैंक से खून, प्लाज्मा और जंबो पैक मंगाने के लिए निजी अस्पताल संचालक अब मरीज व उनके तीमारदारों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करेंगे। शनिवार को डीएम प्रभु नारायण सिंह ने ब्लड बैंकों से अनावश्यक जंबो पैक मंगाने की शिकायतों पर आपत्ति जताई। उन्होंने आईएमए व सभी निजी अस्पताल संचालकों को लैब रिपोर्ट व प्लेटलेट्स का ब्योरा देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया व अन्य संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रभाव व रोकथाम को लेकर शनिवार को डीएम प्रभु एन. सिंह ने कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। सीएमओ अरुण श्रीवास्तव, मलेरिया व ब्लड बैंक अधिकारी मौजूद रहे। ब्लड बैंक से जंबो पैक व अन्य रक्त अवयव नहीं मिलने व अस्पतालों द्वारा अनावश्यक रूप से तीमारदारों को परेशान करने का मामला उठा।
विज्ञापन
आगरा: डेंगू-वायरल के बढ़ते मरीजों से जंबो पैक की भारी कमी, निगेटिव ग्रुप की सबसे अधिक मांग, तीमारदार परेशान
विज्ञापन
डीएम ने आदेश जारी किया कि बिना लैब रिपोर्ट व प्लेटलेट्स संख्या का सत्यापन किए ब्लड बैंकों से जंबो पैक, एसडीपी, आरडीपी आदि नहीं मिलेगी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि अस्पताल व ब्लड बैंकों के बीच समन्वय बनाया जाएगा। मांग पत्र के साथ अनिवार्य रूप से मरीज की लैब रिपोर्ट दी जाए। बिना लैब रिपोर्ट के ब्लड बैंक जंबो पैक आदि जारी न करें।
हो रही कालाबाजारी
डेंगू के नाम पर ब्लड बैंकों से कालाबाजारी हो रही है। इसकी शिकायत डीएम तक पहुंची। साथ ही अस्पताल संचालक भी मनमानी ढंग से तीमारदारों को ब्लड आदि के लिए चक्कर कटवा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने आईएमए को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही औषधि व स्वास्थ्य विभाग को अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।