फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jones Mill Blast Case Accused Rajjo Jain Property Seized in Agra

आगरा जोंस मिल बम धमाका: आरोपी रज्जो जैन पर बड़ी कार्रवाई, 5.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Sat, 22 May 2021 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 09:48 AM IST
सार

आगरा के जोंस मिल परिसर में हुए बम धमाके कांड के मुख्य आरोपी रज्जो जैन पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी के आदेश के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत रज्जो जैन की एक संपत्ति जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
Jones Mill Blast Case Accused Rajjo Jain Property Seized in Agra
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जोंस मिल कंपाउंड में बम धमाके के मुख्य आरोपी रज्जो जैन की 5.50 करोड़ की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब्त कर ली। इनमें फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन राजकमल अपार्टमेंट और फाउंड्री नगर में प्लॉट शामिल है। पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई से पहले मुनादी भी कराई। नोटिस चस्पा किए। वहीं तीन संपत्ति पर परिवार के लोग रह रहे हैं। 

विज्ञापन

जोंस मिल लाइन में सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के पिछले हिस्से में 19 जुलाई 2020 को बम धमाका हुआ था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि राजेंद्र उर्फ रज्जो जैन समेत नौ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मुकदमे के आधार पर पुलिस ने रज्जो जैन और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। रज्जो जैन जमानत पर बाहर है। गैंगस्टर के मुकदमे में रज्जो जैन की संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट पुलिस ने डीएम को भेजी थी। इसके लिए पांच संपत्तियां चिह्नित की गईं थीं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी पीएन सिंह ने संपत्ति जब्तीकरण के आदेश किए। शुक्रवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एसीएम चतुर्थ विनोद कुमार, थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक राजकमल के साथ पुलिस फोर्स ने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। सबसे पहले फतेहाबाद रोड पर सागा एंपोरियम के पास स्थित निर्माणाधीन राजकमल अपार्टमेंट पहुंचे। इसमें 20 फ्लैट बनकर तैयार हो गए हैं।  यहां पर कार्रवाई से पहले मुनादी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि रज्जो जैन की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर ली गई है। अब इसकी खरीद फरोख्त नहीं हो सकती। अगर कोई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपार्टमेंट को जब्त कर लिया। इसकी कीमत तकरीबन पांच करोड़ बताई गई है। इसके बाद टीम फाउंड्री नगर पहुंची। यहां रज्जो जैन का 500 वर्ग गज का प्लाट चिह्नित किया गया था। इसको भी जब्त कर लिया। इसकी कीमत 50 लाख है। 

परिवार को घर खाली करने का दिया समय 
एसपी सिटी ने बताया कि जब्त की गई दोनों संपत्तियों की कीमत 5.50 करोड़ है। वहीं आरोपी की तीन संपत्ति छत्ता क्षेत्र में हैं। इनमें एक पुश्तैनी मकान और दो अन्य हैं। एक घर में रज्जो जैन का परिवार रह रहा है। दो में किरायेदार रहते हैं। तीनों को घर को जल्द खाली करने के लिए एसीएम ने नोटिस दिया है। 

निवेशकों की रकम फंसी
फतेहाबाद रोड पर बन रहे राजकमल अपार्टमेंट को भी जब्त किया गया है। इसमें 20 फ्लैट बन रहे थे। मगर, पुलिस की जब्तीकरण की कार्रवाई से निवेशकों की रकम फंस गई है। फ्लैट रज्जो जैन बना रहा था। फ्लैट की बुकिंग लोगों ने पहले ही कर ली थी। कार्रवाई के दौरान रज्जो जैन भी मौके पर पहुंचे। मगर, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं की। 

जमीन खुर्दबुर्द केस में चार्जशीट नहीं 
थाना छत्ता में लेखपाल ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अरबों की संपत्ति खुर्दबुर्द करने का आरोप रज्जो जैन, सरदार कंवलदीप सिंह और मातंगी बिल्डर्स के मालिक हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन पर था। बिल्डर को जेल भेजा गया था। उन्हें बाद में जमानत मिली थी। अन्य दोनों आरोपियों को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी। पुलिस इस केस में तीन महीने बाद भी चार्जशीट नहीं लगा सकी है। तीनों आरोपियों को भूमाफिया तक नहीं बनाया गया है, जबकि फाइल भी तैयार कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed