फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   job fair will be organised at university in Agra on March 24

UP: युवाओं के लिए नाैकरी का अवसर, विश्वविद्यालय में 24 मार्च को लगेगा रोजगार मेला; जान लें पंजीकरण का तरीका

Fri, 20 Mar 2026 09:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 09:56 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को आगरा, जयपुर, नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई शहरों में नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
job fair will be organised at university in Agra on March 24
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 24 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार मिशन अभियान के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और विश्वविद्यालय के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि रोजगार मेला खंदारी परिसर स्थित विभिन्न संस्थानों में आयोजित होगा। 24 मार्च को जेपी सभागार में उद्घाटन सत्र और यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में पंजीकरण किया जाएगा। मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, पेटीएम, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंडिया मार्ट, रेनबो अस्पताल और प्रेम मोटर शामिल हैं। 
विज्ञापन


इनके माध्यम से करीब 3885 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को आगरा, जयपुर, नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई शहरों में नौकरी मिलेगी। वेतन 10 हजार से 40,500 रुपये प्रतिमाह तक रहेगा। कुलसचिव अजय मिश्रा ने वर्तमान प्लेसमेंट की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक निदेशक (सेवायोजन) चंद्रचूड़ दुबे, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. बृजेश रावत, पूजा सक्सेना, डॉ. रत्ना पांडे, डॉ. मीनाक्षी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन के लिए www.dbrau.org.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। 24 मार्च को यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed