फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jija Misdeed with Sister-in-law became pregnant firozabad up news

जीजा निकला पापी: साली के संग कार में की गंदी करतूत, तबीयत बिगड़ने पर हुई जांच...रिपोर्ट देख जीते जी मर गई वो

Fri, 27 Sep 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 12:03 AM IST
सार

महिला आगरा में परीक्षा देने आई थी। यहां रास्ते में उसे मौसेरा जीजा मिल गया। जीजा ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कार में बिठाया और फिर उसके साथ घिनौनी करतूत की। महिला को उस वक्त तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन दो महीने बाद पेट में दर्द हुआ। जांच कराई तो पता चला कि वो गर्भवती है।

विज्ञापन
Jija Misdeed with Sister-in-law became pregnant firozabad up news
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में साली ने अपने मौसेरे जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत करने पर विवाहिता के साथ पिटाई की गई। महिला अपने पति व ससुरालीजन के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन




 

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती एक विद्यालय में बीएससी की छात्रा है। उसका विवाह उसके परिजन ने फरवरी में आगरा के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ किया था। विवाहिता की परीक्षाएं शुरू होने के कारण वह अपने मायके आ गई थी। विवाहिता का आरोप है कि 26 अप्रैल को सिरसागंज में रहने वाला उसका मौसेरा जीजा उसे सुभाष तिराहे पर मिला। जिसने साली को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जब वह अचेत हो गई, तो उसे कार में बिठाकर अपने साथ कहीं ले गया। जब विवाहिता को होश आया तो उसने खुद को सुभाष तिराहे पर मौजूद पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो जांच कराई गई। जानकारी हुई कि विवाहिता गर्भवती है। उसने घटना की जानकारी अपने पति एवं ससुरालीजन को दी। बीते बुधवार को पीड़िता अपने पति व ससुरालीजन के साथ सिरसागंज निवासी आरोपी जीजा के घर पहुंची। आरोप है कि आरोपी एवं उसके परिजन ने विवाहिता को पीट दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित अपने पति तथा परिजन के साथ शिकोहाबाद थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला पांच माह पुराना है। घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed