{"_id":"65ffbbd67b4e8faa92044442","slug":"jija-and-brother-in-law-were-coming-home-on-holi-both-lost-their-lives-in-a-tragic-accident-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: होली पर घर आ रहे थे जीजा-साले, दर्दनाक हादसे में गई दोनों की जान; तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: होली पर घर आ रहे थे जीजा-साले, दर्दनाक हादसे में गई दोनों की जान; तीसरे की हालत गंभीर
Sun, 24 Mar 2024 11:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:06 AM IST
सार
होली पर घर आ रहे जीजा-सालों को अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया। जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे साले को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में होली के त्योहार के चलते बाइक से घर वापस आ रहे जीजा-सालों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जनपद एटक थाना सकीट क्षेत्र के अंतर्गत नगला पस्सी निवासी ओमवीर (25) की शादी वर्ष 2017 में पूनम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे दीपांशु (05) एवं जान्हवी (03) हैं। ओमवीर के साले पुष्पेंद्र (20) एवं पुष्पेंद्र का बड़ा भाई ओमकार (22) निवासीगण नगला आशा थाना औंछा जनपद मैनपुरी दोनों भाई साथ में दिल्ली में लिफ्ट फैक्टरी में एक साथ काम करते हैं। जबकि जीजा ओमवीर कहीं अन्य कम्पनी में काम करता था। तीनों जीजा-साले एक साथ हरियाणा नम्बर की बाइक पर सवार होकर होली के त्योहार के चलते घर की ओर आ रहे थे। रविवार सुबह जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आरौज की पुलिया के समीप पहुंचे, तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा सालों को रौंद दिया।
इस घटना में ओमवीर (जीजा) पुष्पेंद्र (साला) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमकार (साला) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एवं घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतक जीजा-साले हैं। वाहन की तलाश की जा रही है।