फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jholachap doctor injecting injection pregnant women died in Bah Police Station

जान ले रहे झोलाछाप, गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भवती ने तोड़ा दम

Fri, 02 Aug 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jholachap doctor injecting injection pregnant women died in Bah Police Station
भानुमति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
झोलाछाप के इलाज से एक और गर्भवती की मौत हो गई। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एसएन मेडिकल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही गर्भवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


खेड़ा राठौर के धांधूपुरा गांव निवासी हरीप्रसाद ने गर्भवती पत्नी भानुमति (36) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह सीएचसी में भर्ती कराया। प्रसव में दो दिन का समय बताते हुए स्टाफ ने बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने भानुमति को एक निजी हॉस्पिटल में भी दिखाया, वहां अल्ट्रासाउंड कराने के बाद भी प्रसव में दो दिन बताए गए। इसके बाद परिजन कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक झोलाछाप के अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दो घंटे में प्रसव कराने की बात कहते हुए ड्रिप चढ़ाकर इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ही गर्भवती तड़पने लगी और बेहोश हो गई। यह देख परिजनों ने झोलाछाप से हालत खराब होने की बात कही, तो वह आश्वस्त करता रहा कि कुछ नहीं हुआ। लेकिन, भानुमति को होश नहीं आया।

ऐसे में परिजन उसे लेकर आगरा एसएन ला रहे थे, रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के चार बच्चे रोशनी (12), आरती (10), विष्णु (7) और योगेश (5) हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मरीज भर्ती कर ली गई थी, उसके प्रसव में दो दिन का समय था, उन्हें तय दिन पर बुलाया था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि सीएचसी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा झोलाछाप के यहां कार्रवाई के लिए शुक्रवार को टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed