फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jheeel

परिंदे- विशेषज्ञ करेंगे प्रजातियों की पहचान, विद्यार्थी पाएंगे ज्ञान

Sat, 26 Dec 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
jheeel
jheeel
कासगंज। दरियावगंज झील पर मेहमान परिंदों का कलरव आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। तो अब झील पर परिंदों की अठखेलियां देखने और पर्यावरण की प्रयोगात्मक शिक्षा लेने के लिए अलीगढ़ विश्व विद्यालय के विद्यार्थी भी झील पर आएंगे। विशेषज्ञ इन विद्यार्थियों को परिंदों की पहचान कराएंगे।
विज्ञापन

जैसे जैसे मौसम सर्द होता जा रहा है वैसे वैसे झील पर परिंदों की अठखेलियां बढ़ती ही जा रही हैं। साइबेरिया, अफ्रीका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित अलग-अलग देशों के परिंदे सात समंदर पार दरियावगंज झील पर आए हैं। झील पर आकर्षण का केंद्र यह परिंदे बने हुए हैं। अब आकर्षण के साथ साथ इन परिंदों से विद्यार्थियों का ज्ञान भी बढ़ेगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय से शोध के लिए एक दल आएगा। इसमें विशेषज्ञ और विद्यार्थी शामिल होंगे। पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञ यहां परिंदों और पर्यावरण की जानकारी विद्यार्थियों को देंगे। विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि कौन सा पक्षी किस प्रजाति का है और इसमें क्या खासियत है। वन विभाग अलीगढ़ से आने वाली टीम को लेकर तैयारियां कर चुका है। हालांकि टीम के आने की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है लेकिन तिथि निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

वन विभाग भी सहेजेगा परिंदों की प्रजातियों का ब्योरा
जहां एक ओर अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के विशेषज्ञ विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करेंगे वहीं वन विभाग के विशेषज्ञ भी मेहमान परिंदों की प्रजातियों का ब्योरा सहेजेंगे और फिर पत्रावलियों में प्रजातियों के नाम सदैव के लिए दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed