फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry cash worth Rs 2.50 lakh stolen by breaking the locks of the house

मकान के ताले तोड़ कर 2.50 लाख रुपये के जेवर नकदी चोरी

Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jewelry cash worth Rs 2.50 lakh stolen by breaking the locks of the house
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव छाछा स्थित एक घर में घुसे चोर करीब ढाई लाख रुपये जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय गृहस्वामी घर पर नहीं थे। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी मुबीन सिद्दीकी बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ सराय अगहत एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शुक्रवार की शाम को जब वह घर वापस लौटा तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए हैं। वहीं अलमारी व बक्सों में रखा सामान इधर उधर बिखरा हुआ है।
विज्ञापन

गृहस्वामी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed