फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry and cash worth three lakhs stolen in Awas Vikas Colony agra

Agra: राजस्थान गया था पूरा परिवार, घर में आए चोरों ने खूब मचाई धमाचौकड़ी; जेवर और नकदी की साफ

Thu, 06 Apr 2023 10:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 10:40 PM IST
सार

परिवार के लोग राजस्थान धार्मिक स्थान पर दर्शन करने गए हुए थे। घर में ताला पड़ा हुआ था। पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Jewelry and cash worth three lakhs stolen in Awas Vikas Colony agra
चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर-7 में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का कुंडा तोड़कर करीब तीनला ख के जेवर और नकदी ले गए। परिवार के लोग राजस्थान महावीरजी के दर्शन करने गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बोदला के आवास विकास सेक्टर-7 निवासी कमलेश जैन एलआईसी में नौकरी करती हैं। 31 मार्च को रात करीब 10 बजे वह परिवार सहित राजस्थान में महावीरजी के दर्शन के लिए गईं थीं। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। तीन अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर के मेन गेट के ताले वाला कुंडा टूटा है। सूचना मिलने पर वह 3 बजे तक वापस आ गए। घर में घुसकर देखा तो कमरे का ताला टूटा, अलमारी खुली थी। चोर नकदी, जेवर और मोबाइल ले जा चुके थे।
विज्ञापन

जगदीशपुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर और पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर लिखा चोरी का केस

थाना हरीपर्वत में तीन महीने के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चोरी का केस दर्ज किया गया। खंदारी के शाही मस्जिद निवासी नसरीन ने बताया कि पुश्तैनी मकान में शौचालय, पानी आदि की समस्या होने के कारण घर के पास ही किराये के मकान में रहतीं हैं। पति अफजल सब्जी की दुकान लगाते हैं। बेटी पार्लर चलाती है। बेटी की कुछ दिनों के बाद शादी होने वाली थी। घर का सामान और बेटी कर शादी का सामान पुश्तैनी मकान में ही रखा था। 13 दिसंबर 2022 को शाम को करीब 7 बजे घर की छत तोड़कर कमरे में रखे एक लाख रुपये, जेवर व शादी के लिए जुटाए सामान चोरी हो गए। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गुहार के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed