फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jewelry and cash stolen from bullion shop in mainpuri

सर्द रात में चोरों ने बनाया सराफा दुकान को निशाना, नकब लगाकर 15 लाख की चोरी

Mon, 30 Dec 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
jewelry and cash stolen from bullion shop in mainpuri
दुकान में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कस्बा कुरावली में घिरोर मार्ग पर स्थित सराफा दुकान में शनिवार रात नकब लगाकर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। रविवार सुबह दुकान मालिक को वारदात की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचकर एएसपी ने थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। पुलिस ने दुकान के पास रहने वाले तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
घिरोर रोड निवासी अनुज कुमार राठौर पुत्र कृपाल सिंह राठौर की मकान के सामने ही कुशाग्र साड़ी एंड ज्वैलर्स के नाम से सोने, चांदी और कपड़े की दुकान है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वो दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दुकान के लिंटर के पास नकब लगा हुआ था। 
विज्ञापन


उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ करहल अशोक कुमार, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक कुरावली शिव कुमार चौहान ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकान के पीछे ही रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
 
ये सामान हुआ चोरी

दुकानदार अनुज कुमार के अनुसार चोर दो सौ ग्राम सोने के आभूषण, आठ किलो चांदी, 50 हजार नकद, एक लाख रुपये का कपड़ा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
 
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द से वारदात का खुलासा करके चोरों को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed