फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery Trader Duped of ₹44 Lakh After Profit Promise, Accused Family Absconds

UP: मोटे मुनाफे का दिया झांसा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी से  44 लाख की ठगी; परिवार सहित भागा आरोपी

Sun, 07 Jun 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 10:02 AM IST
सार

आगरा में आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी को बड़े मुनाफे का लालच देकर करीब 44 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि आरोपी तैयार माल और नकदी लेकर फरार हो गए तथा अब रकम मांगने पर धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Jewellery Trader Duped of ₹44 Lakh After Profit Promise, Accused Family Absconds
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के रावतपाड़ा के लोहार गली में रहने वाले आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी को मिलकर कारोबार करने पर मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उनसे 44 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। अब धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी विवेक किशन गर्ग ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि उनकी पहचान वर्ष 2016-17 से ताल सेमरी देवरी रोड निवासी बबलू कुशवाह से थी। उनमें व्यापारिक लेन-देन होते थे। आरोप है कि 16 मार्च, 2025 को बबलू ने कई प्रांतों से ज्वेलरी के ऑर्डर होने की बात कहकर मुनाफे का लालच दिया। बताया कि उसके बेटे अजीत और रोहित कारीगर हैं जो माल तैयार कर देंगे और ऑर्डर की सप्लाई व भुगतान का भी काम संभाल देंगे।
विज्ञापन


भरोसा कर उन्होंने मई से अक्तूबर के बीच कई बार में करीब 40 लाख रुपये बबलू, अजीत और रोहित को दिए। अजीत तैयार माल को पीपल मंडी स्थित दुकान पर लाता था। दिवाली के ऑर्डर के दौरान 20 अक्तूबर को बबलू अपने बेटों और पिता भीमसेन के साथ आए, तैयार माल व दुकान में रखे करीब 4 लाख रुपये लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह माल और रकम मांगने उनके घर गए तो आरोपी भाग चुके थे। बाद में फोन पर बबलू ने जल्द लौटाने का वादा किया लेकिन लगातार टालता रहा। अब रुपये देने से मना कर धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने यह रकम रिश्तेदारों और बाजार से उधार ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed